Add To collaction

लेखनी कहानी -02-Apr-2022 नवसंवत्सर

नया साल हो बेमिसाल हो
मन में खयाल है बस यही 
धन धान्य हो खुश ग्राम्य हो 
सब मान्य हों कामना यही । 

शांति का सदा वास रहे 
सौहार्द आमो खास रहे 
देश में उन्नति चहुंओर हो 
प्रगति पे ही बस जोर हो 
कोशिशें पुरजोर हों 
है प्रार्थना बस यही 

मुस्कान खेलती रहे लबों पे 
लोग रहें अपनी हदों में 
छलकें प्याले मैकदों में 
ख्वाहिशें हैं बस यही । 

निर्झर सा ये जीवन चले 
ख्वाबों को सब मुकां मिले 
देशप्रेम का जज्बा पले 
अरदास है बस यही । 

विक्रम संवत् 2079 के शुभ 
प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाइयां
और अनंत शुभकामनाएं । 
💐💐💐💐💐💐💐💐

हरिशंकर गोयल "हरि"
2.4.2022 


   8
8 Comments

Fareha Sameen

02-Apr-2022 08:20 PM

Nice

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

02-Apr-2022 10:13 PM

💐💐🙏🙏

Reply

Seema Priyadarshini sahay

02-Apr-2022 04:03 PM

बहुत ही खूबसूरत।आपको भी नवसंवत्सर कि हार्दिक शुभकामनाएं।

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

02-Apr-2022 10:13 PM

धन्यवाद मैम

Reply

Gunjan Kamal

02-Apr-2022 01:24 PM

शानदार प्रस्तुति 👌 आपको भी हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

02-Apr-2022 01:34 PM

बहुत बहुत आभार मैम 💐💐🙏🙏

Reply